रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


नई दिल्ली :-
       दिल्ली सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा झटका ​दे दिया है। पार्टी ने मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद से हटाकर आदेश कुमार गुप्ता को नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आधिकारिक लेटर जारी कर इसकी सूचना दी। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले और उसके बाद भी मनोज तिवारी को हटाने को लेकर अटकलों का दौर जारी था। मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा को कोई खास फायदा नहीं हुआ। पूर्वांचली वोट भी आम आदमी पार्टी के खाते में गए। 

बता दें कि आदेश गुप्ता एक साल पहले तक नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी ने यह चेहरा व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस को लेकर दिल्‍ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा सांसद मनोज तिवारी को हिरासत में लिया गया था। वह प्राइवेट अस्‍पतालों में ज्‍यादा फीस, दिल्‍ली सरकार की बदइंतजामी को लेकर राजघाट में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। 
Previous Post Next Post