रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
       कविनगर थानाक्षेत्र के कैलाशपुरम इलाके में दो परिवारों के बीच नाली का विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत फायरिंग तक आ गई। फायरिंग के दौरान गोली एक महिला को छूते हुए निकल गई। वहीं पति के भी चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है।

कविनगर थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया है कि ठेकेदारी करने वाले राजकुमार चौधरी अपनी पत्नी चुनमुन के साथ कैलाशनगर मकान संख्या 73 में रहते हैं। उनका पड़ोसी अंकित से नाली निर्माण को लेकर विवाद हो गया। बुधवार की शाम को नाली में मिट्टी डालने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी और बृहस्पतिवार सुबह राजकुमार और अंकित ने फिर इसका दोबारा से विरोध किया। आरोप है कि अंकित ने कहासुनी के दौरान गोली चला दी जो चुनमुन की पीठ को छूती हुई निकल गई और राजकुमार के भी हाथ में मामूली चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

हालांकि पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह आपसी विवाद का मामला है और महिला के जो निशान है वो प्रथम दृष्टया गोली के नहीं लग रहे हैं। पूरे मामले में सीसीटीवी की फुटेज भी सामने आई है। जिसमें महिला समेत अन्य लोग भागते हुए दिख रहे हैं।साथ ही पत्थर फेंकते हुए भी नजर आ रहे हैं।
Previous Post Next Post