रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
        नगर निगम की ओर से शुक्रवार को माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले सागर कसाना व शूटर शिवम त्यागी को शुक्रवार को ढाई-ढाई लाख रूपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। दोनों को महापौर आशा शर्मा के कैम्प कार्यालय पर महापौर आशा शर्मा व नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सम्मानित किया। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि सागर कसाना ने 21 वर्ष की उम्र में ही माउंट एवरेस्ट को फतह करके गाजियाबाद का गौरव बढाया। इससे पहले वे यूरोप खंड और अफ्रीका खंड की सबसे ऊंची चोटियों पर भी तिरंगा फहराकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। सागर कसाना गाजियाबाद नगर निगम के स्वच्छता दूत भी हैं और उन्होंने सभी चोटियों से स्वच्छता का संदेश दिया है।

 नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सागर कसाना ने दुनिया में सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने वर्ष 2021 में उनके ऑस्ट्रेलिया व अमेरिका के अभियान के लिए शुभकामना भी दी। अरुण कुमार मिश्रा आदि अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे
Previous Post Next Post