रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
      भारत विकास परिषद (वसुंधरा वैशाली) द्वारा परम श्रद्धेय गुरुजी पंडित हरिदत्त शर्मा को उनके आवास एवं महाविद्यालय में सम्मानित किया गया। पंडित जी संगीत शिक्षक होने के साथ ही महान संगीतज्ञ और संगीत के प्रचारक प्रसारक भी हैं। गत पांच दशकों से निरंतर संगीत और समाज की निस्वार्थ सेवाओं में कार्यरत हैं। उनकी इन्हीं सेवाओं को ध्यान में रखते हुए हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा उन्हे लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी का सदस्य मनोनीत किया गया और अक्टूबर 2020 में अखिल भारतीय संगीत महाविद्यालय संघ का राष्ट्रीय सलाहकार भी नियुक्त किया गया। 

गुरुजी सर्वदा तन मन और धन से संगीत व समाज की उन्नति हेतु प्रयासरत हैं। उनकी इन्हीं सेवाओं के लिए भारत विकास परिषद ने उन्हें शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। गुरुजी ने भी सभी अतिथियों को अपनी ओर से भगवदगीता भेंट स्वरूप प्रदान की।

इस अवसर पर गुरुजी सहित राकेश अग्रवाल (प्रांतीय प्रकल्प चेयरमैन), राज अग्रवाल, लोकेश शर्मा (शाखा अध्यक्ष), इंदु वार्ष्णेय (प्रांतीय उपाध्यक्ष), दिनेश कुमार (संगीत शिक्षक) आदि भी उपस्थित थे।
Previous Post Next Post