रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
       बिग़ स्माइल फ़ाउंडेशन द्वारा क्रिसमस पर्व पर शुक्रवार को बच्चों को गरम कपड़े व खिलौने बाटे गये। लडकियों को सैनेटरी पैड का भी वितरण किया गया। संस्था की पदाधिकारी सैंटा क्लाॅज बनकर शुक्रवार को झुग्गी बस्तियों में गईं और बच्चों को भोजन कराया। इसके बाद उन्हें गरम कपडे व खिलौने वितरित किए गए। लडकियों को सैनेटरी पैड का वितरण किया गया। साथ ही स्वच्छता का महत्व भी बताया गया। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सिमरन रंधावा ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए संस्था की स्थापना की गई है। संस्था की ओर से लडकियों को सैनेटरी पैड उपलब्ध कराने का कार्य लगातार चलाया जा रहा है। साथ ही बच्चों को गरम कपडे, खिलौने आदि के साथ किताबें, काॅपी आदि भी वितरित किए जा रहे हैं। शर्मिला सहदेव, रुचि गर्ग, राजेश्री शर्मा, किरण पोपली आदि ने भी सहयोग दिया।
Previous Post Next Post