सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कविनगर में रविवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। विश्वविद्यालय की बहनों ने रक्षाबंधन पर्व पर सांसद विधायक जिलाधिकारी व एसएसपी को राखी बांधी। विश्वविद्यालय की बहनों बी के सुतिश बी के राजेश, बी के देवना व बी के छाया बहन ने सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ,भारती सिंह,  विधायक सुनील शर्मा, जिलाधिकारी  राकेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, बहन योगजा को राखी बांध कर रक्षाबंधन पर्व मनाया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, अजय ,विनय,अनामिका आदि भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post