रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- मान्यवर कांशीराम सर्व समाज सेना ने शिब्बन पुरा के अंबेडकर पार्क में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित सिंह ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भारत का संविधान हमारा पवित्र ग्रंथ है। संविधान ने विभिन्न जाति धर्मों भाषाओं एवं व्यक्तियों को एक माला में मोती की तरह पिरोया है। हमारे देश की ताकत संविधान है जो देश को एकजुट किए हुए हैं। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि व महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज उत्थान के साथ-साथ नारी उत्थान और नारी शिक्षा पर विशेष बल दिया जिसके कारण देश के हर क्षेत्र में नारी अपना योगदान दे रही है। 

मान्यवर कांशीराम सर्व समाज सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कर्दम ने संविधान को देश की जनता की ताकत बताया। मान्यवर कांशीराम सर्व समाज सेना के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनील भारती ने 72 वें संविधान दिवस की समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए कहा बाबा साहब द्वारा बनाया संविधान संसार में सर्वश्रेष्ठ संविधान है। 

इस दौरान संजीव कुमार जाटव, श्याम सुंदर शर्मा, ओमप्रकाश, अनिल कुमार, वेद प्रकाश पारस, अमर सिंह आनंद, राजेश कुमार, प्रमोद भारती, रामेश्वर दत्त, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार, पार्षद संघ दीप तोमर, पार्षद जितेंद्र पाल, गजराज, संतोष कर्दम, बरखा रानी, गीता देवी, नरेंद्र, पम्मी, कमरुनिशा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post