रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखंड :- हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र के ग्राम आने की में चोरी की वारदात को अंजाम देकर भागते हुए चोरों द्वारा फायरिंग करने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।                                                

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिडकुल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आने की में बीती रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात की भनक लगते ही ग्रामीणों द्वारा चोरों को घेरने का प्रयास किया गया। बचाव में अज्ञात चोरों द्वारा फायरिंग कर दी। जिसके चलते फायरिंग से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक के हाथ में गोली लग गई। फायरिंग के दौरान चोर भाग निकलने में कामयाब रहे। घायल युवक को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Previous Post Next Post