रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सैनी कुशवाहा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सावित्री बाई फुले के जीवन पर द्रौपदी एक आवाज कला मंच के कलाकारों ने एकांकी भी प्रस्तुत की। सैनी समाज की शिक्षिकाओ को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में निर्भया कांड की बचाव पक्ष की वकील सीमा कुशवाहा ने महिलाओं को शिक्षित होने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि लड़कियों को आत्मनिर्भर होना चाहिए ताकि वो मजबूत बन सके। उन्होंने कहा की हमे सावित्री बाई फुले के जीवन से सीख लेनी चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंजू सैनी, दीपा सैनी,शिशुपाल सैनी,  विमल कुमार शाक्य,कविता सैनी मौजूद थी
Previous Post Next Post