सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

नोएडा :- सेक्टर 93 स्थित सामुदायिक भवन में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी प्रतिभा सम्मान समारोह का एक भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 27 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज या देश का विकास वहां की महिलाओं की उन्नति पर निर्भर करता है। अगर हम आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगे तो निश्चित ही हमारा राष्ट्र और मजबूत होगा।

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय महासिचव श्वेता त्यागी ने बताया कि सम्मान समारोह में जिन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, उनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से आईं अनुराधा शर्मा, विमलेश शर्मा, प्रभा एडवोकेट, श्रीमती अर्निमा त्यागी, ऋचा मल्होत्रा, श्रीमती हरियाली श्रीवास्तव, श्रीमती लक्ष्मी, एकता सहगल, डॉ नीलम शर्मा, तृप्ता मल्होत्रा, सोनिया शर्मा, संगीता चौधरी श्रीमती विमला कुमारी, प्रोमिला सिंह, वंदना वर्मा, श्रीमती स्वीटी अग्रवाल, ममता सिंह, रेनू शर्मा, पूनम सिंह, प्रिया वर्मा, सविता शर्मा आदि शामिल हैं। इन सभी को संस्था की तरफ से साल, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने विमलेश शर्मा और तृप्ता मल्होत्रा को संस्था का संरक्षक, डॉ अशोक कुमार को राष्ट्रीय निदेशक और गौतम अवाना को कार्यकारिणी का सदस्य घोषित किया है। समारोह का संचालन संस्था की कोषाध्यक्ष सुषमा अवाना, समाजसेवी वंदना झा और समापन चेयरमैन अरुण कुमार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद कर किया। इस अवसर पर संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शर्मिष्ठा साह, राष्ट्रीय सचिव लाल सिंह, मीडिया प्रभारी रोशन झा, कार्यकारिणी सदस्य गौतम अवाना ,पिंकी कौशिक, अर्चना त्यागी, राहुल अवाना, कपिल त्यागी, दिवाकर आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post