सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- निकाय चुनाव से पहले नगर निगम शहर के 100 वार्डों में 60 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराएगा। प्रत्येक वार्ड में 60-60 लाख रुपये खर्च होंगे। पार्षदों के प्रस्ताव पर यह विकास कार्य नवंबर तक पूरे करा लिए जाएंगे। बीते वित्तीय वर्ष के बकाया कार्यों को भी इस साल पूरा कराया जाएगा। नगर निगम ने आर्थिक संकट की वजह से इस साल वार्ड कोटे की रकम में 40 करोड़ की कटौती की है।

नगर निगम ने बीते साल 100 वार्ड में 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने का निर्णय लिया था लेकिन फंड के संकट की वजह से 20 करोड़ के काम भी नहीं करा पाया। अधिकांश वार्ड में महज 10-15 लाख के विकास कार्य ही हुए हैं। शनिवार को हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में बजट पर मुहर लगने के बाद सभी पार्षदों ने वार्डों के लिए एक-एक करोड़ का कोटा तय करने की मांग की।
इस पर महापौर आशा शर्मा ने 60-60 लाख के विकास कार्य कराने पर हामी भर दी। नगर निगम के आगामी चुनाव को देखते हुए इन विकास कार्यों को अक्तूबर-नवंबर तक पूरा कराने का निर्णय लिया गया।
Previous Post Next Post