रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- महानगर उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के अध्यक्ष गोपीचंद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के निवास स्थान पर मिला। सांसद अनिल अग्रवाल को राज्यसभा में सचेतक के पद पर नियुक्त किए जाने पर बुके देकर व सांसद व एक दूसरे को मीठा खिलाकर बधाई दी।
सचेतक बनाए जाने पर आज उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था। सभी वर्ग और जाति के लोग वहां उपस्थित थे। सभी को ऐसा लग रहा था कि जनता के बीच रहने वाले लोकप्रिय सासंद को इतना बड़ा पद मिला है और गाज़ियाबाद के लिए ये बढे गर्व की बात है। सभी ने बधाई देते हुए ईश्वर से कामना कि आप स्वस्थ रहते हुए आप इसी तरह से जनता के बीच में रहकर जनता की समस्याओं का निराकरण करते रहें।
बधाई देने वालों में महानगर चेयरमैन ब्रिजमोहन सिंघल, अध्यक्ष गोपीचंद , महामंत्री अशोक चावला , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल, प्रांतीय युवा महामंत्री राज देव त्यागी, सेक्टर 23 राज नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग ,उपाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, गांधी नगर व्यापार मंडल से वरिष्ठ सचिव मनोज वोहरा आदि बड़ी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे।