रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- कवि मोनू त्यागी अपने साथियों व समर्थकों के साथ भाजपा महानगर कार्यालय पहुँचे जहाँ भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने मोनू त्यागी व उनके साथ आये समर्थकों का पटक्का पहनाकर स्वागत किया। साथ ही सभी को सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर संजीव शर्मा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है मोनू त्यागी पार्टी की नीतियों पर चलकर पार्टी का कार्य करेंगे साथ ही मोनू त्यागी ने अध्यक्ष संजीव शर्मा को विश्वाश दिलाया कि वह पार्टी की योजनाओं तथा नीतियों को आगे बढ़ायेंगे। 

उन्होंने कहा मोदी व योगी से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। मोदी योगी ने कमजोर वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं बनायी है जिन का सभी पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। मोदी ने कमजोर वर्ग के लोगो को आगे लाने का भी काम किया है। मोदी के नेतृत्व में विश्व मे हिंदुस्तान बड़ी शक्ति बन कर उभरा है। हिंदुस्तान जिन चीजों का आयात करता था अब मोदी जी के नेतृत्व में निर्यात कर रहा है। युवाओं को रोजगार व व्यापार के लिए नीतियां बनाई है।
   
इस अवसर पर संजय त्यागी, नितिन त्यागी, नरोत्तम त्यागी, नीतू त्यागी, सौरभ त्यागी, दीपक त्यागी, कुलदीप त्यागी, संदीप त्यागी, राजकुमार त्यागी, राहुल त्यागी, नितिन त्यागी, विवेक त्यागी, मनीष गुर्जर, संजीव शर्मा, अमित कुमार, अनिल चौधरी, दीपक प्रजापति, विजय यादव, राजेश चौधरी, गया प्रसाद राठौर, रवि कश्यप, बंटी कुमार, अक्षय चौधरी, सूरज कुमार, जितेंद्र चौधरी, खुश्मीत भल्ला, मनीष गुर्जर, सचिन सहलोत, अनुराग चौधरी, कैप्टन बीएस सिरोही, संदीप वीरवाल, ज्ञानेंद्र चौधरी, उमंग गुप्ता, गौरव चौधरी, दीपक पंडित एडवोकेट, मसूद अहमद, विवेक शर्मा, मोनू शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Previous Post Next Post