रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे और अंतिम दिन कुल तीन सत्रों में संपादित हुए, जिसमें सर्वप्रथम भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यतः तीन बंधुओं विचारधारा, कार्यपद्धति, और कार्यकर्ता मूल के लिए कार्य करने वाला विचार केंद्रित दल है। भाजपा सदैव राष्ट्रहित, राष्ट्र सुरक्षा और भारत माता की जय के लिए कार्य करती है। बंसल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल 50 लाख कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं, प्रदेश के 1,60,000 से ज्यादा बूथों पर कार्य कर रही है, उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में भाजपा के दो करोड़ से अधिक सदस्य हैं। भाजपा एक निश्चित जीवन मूल्यों पर काम करने वाला संगठन है। संगठन महामंत्री ने सभी पदाधिकारियों को बताया कि अब जब हर जगह जब भाजपा की सरकारें हैं तो हम सभी कार्यकर्ताओं को यह ध्यान देना पड़ेगा कि सत्ता के कारण हमारे अंदर विकृतियां नहीं आनी चाहिए। ऐसी बहुत सी बातों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

अंतिम सत्र के समापन में कार्यकर्ताओं को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार की उपलब्धियों के विषय में विस्तृत मार्गदर्शन करते हुए बताया कि 2017 के बाद से योगी जी के सुशासन की देन है कि अब तक प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। मोदी और प्रदेश में योगी के माध्यम से पूरे भारत के लगभग दो करोड़ से अधिक परिवारों को पक्का मकान देकर उनको छत देने का कार्य किया है, इसके अतिरिक्त आप किसी भी क्षेत्र में ध्यान दें तो हम कानून व्यवस्था की बात कर लें, बिजली व्यवस्था को देख लें, शौचालय आदि की समस्या को देख लें तो ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है जिससे विकास अछूता हो रहा हो।

केशव ने बताया कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने से पूर्व जहां 10 से 15000 दर्शनार्थी आते थे अब मनी मोदी के माध्यम से कोरिडोर की कायाकल्प होने के पश्चात काशी विश्वनाथ दर्शन हेतु प्रतिदिन 100000 से भी अधिक लोग आते हैं जिससे धर्म धार्मिक क्षेत्र के साथ-साथ काशी में रहने वाले लोगों का भी रोजगार अत्यधिक बड़ा है अगर 2019 के कुंभ मेले को ध्यान दिया जाए तो लगभग 24 करोड लोगों ने कुंभ मेले में आस्था की डुबकी लगाई थी और देश की सीमा सुरक्षा की बात कर ली जाए तो किसी विपक्षी देश में इतनी ताकत नहीं कि भारत की ओर तेरी नजर भी कर सके हमारी देश की सीमाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित है इन्हीं सब बातों के साथ उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पिछड़े मोर्चे के सभी पदाधिकारीयों को आगामी लोकसभा चुनाव में कमर कसने और उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 में से 80 सीटें जीतने की आवाज बुलंद की।

आज के अंतिम सत्र में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाज में भाजपा की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। अतिथि के रूप में पिछड़े मोर्चे के प्रदेश प्रभारी व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह, पिछड़े मोर्चे के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद संगमलाल गुप्ता भी उपस्थित रहे। अंतोगत्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग, काशी में सहयोग किए हुए सभी प्रदेश, काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित आगंतुक प्रदेश के कोने कोने  से पधारे सभी प्रशिक्षुकों का भी बहुत आभार और धन्यवाद व्यक्त किया और सभी के उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारी गणों ने कार्यक्रम की खूब सराहना की उन्होंने कहा कि बहुत ही सुंदर व्यवस्था के बीच तीन दिवसीय कार्यक्रम जो संपन्न हुआ है उस लिए भी अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त किया। जिसमें मुख्यत: प्रदेश के महामंत्री त्रय विनोद यादव, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, अश्वनी पटेल सौरभ जायसवाल संजय भाई पटेल, परविंदर जांगड़ा, चिरंजीव चौरसिया,  ऋषि चौरसिया, विजेंद्र कश्यप, नानक चंद्र गुर्जी, ज्योति सोनी, विमलेश वर्मा, रमाशंकर साहू, नीरज गुप्ता, विजय गुप्ता, प्रवीण कुशवाहा, ओमप्रकाश गुप्ता, रूपेंद्र सिंह बंटी, शिवमंगल साहू, भास्कर निषाद, जयप्रकाश कुशवाहा, योगेंद्र मावी, बिजेंद्र कश्यप, मनीष योगी,  हरीश शाक्य, शिवनायक वर्मा, हरबीर पाल, शिवनाथ चौधरी, मनोज राजपूत सहित सभी प्रदेश प्रमुख पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय महामंत्री गण उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post