◼️छ: पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बयान दर्ज कर कार्यवाही शुरू 



रिपोर्ट :- वेद प्रकाश चौहान/ऋषभ चौहान


उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- वरिष्ठ पत्रकार उत्पीड़न प्रकरण में प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी कांति देवी ने वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान को 22 सितंबर 2022 को बयान दर्ज कर छ: पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बयान दर्ज किए हैं। उल्लेखनीय है कि 6 अगस्त 2021 को कोतवाली नगर हरिद्वार में वरिष्ठ पत्रकार व उनके पुत्र को साजिश के तहत विपक्ष से मिलकर पॉक्सो का झूठा मुकदमा दर्ज कर गंभीर यातनाएं दी थी। 

6 अगस्त 2021 की दोपहर को भ्रष्ट दोषी पुलिस के छ: अधिकारियों ने मिलकर सीसीटीवी फुटेज (साक्ष्य घटना) गायब कर दी थी, इससे पूर्व मुख्यमंत्री, गृह मंत्रालय, राष्ट्रपति, मानव अधिकार आयोग, राज्यपाल मुख्य सचिव कार्यालय में छ: पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच गतिमान है। आरोपी पुलिस अधिकारियों ने पत्रकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान ने सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किया है।
Previous Post Next Post