रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- तीर्थ नगरी हरिद्वार में गंग नहर को सिंचाई विभाग द्वारा 5 अक्टूबर दशहरे की मध्यरात्रि 19 दिनों के लिए पूर्व वर्षों की भांति मरम्मत कार्य हेतु बंद कर दिया गया है। गंग नहर को मरम्मत और सफाई के कामों को देखते हुए बंद कर दिया गया है. 19 दिन तक गंग नहर में रंग रोगन, पुलों की मरम्मत, सिल्ट की सफाई सिंचाई के लिए बने नालों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा.                                                                     
सिंचाई विभाग के उपखंड अधिकारी शिवकुमार कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने गंगनहर को मायापुर बैराज से बंद किया है. अब गंग नहर 23-24 अक्टूबर की रात को खोली जाएगी. उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा  ऊपरी खंड गंग नहर को मरम्मत और सफाई कार्यों के लिए बंद कर दिया गया है. 19 दिनों तक नहर में रंग रोगन, पुलों की मरम्मत सिल्ट की सफाई सिंचाई के लिए बने नालों की मरम्मत आदि कार्य किए जाएंगे। इस दौरान हर की पौड़ी पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर की पैड़ी  पर्याप्त मात्रा में जल छोड़ा जाएगा. जिससे हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
Previous Post Next Post