रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भारतीय जैन महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जैन ने बताया कि भारतीय जैन महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों व प्रदेश पदाधिकारियों और आजीवन सदस्यो की आम सभा की बैठक दिगम्बर जैन मंदिर के हाल में आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ णमोकार महामंत्र का उच्चारण व महावीर प्रार्थना से किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय महामन्त्री अखलेश जैन ने महासंघ द्वारा विगत वर्षो मे किये गये कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया।

श्रावक व श्राविकाओ द्वारा जीव दया, सामाजिक ,धार्मिक क्षेत्र मे किये गए कार्यो के लिए सम्मानित किया गया, सुभाष जैन यमुनाविहार जीव दया, कमलेश जैन विवेक विहार को गरीब कन्याओ की शादी, आर्थिक सहायता, तीर्थ यात्रा मे सहयोग,पूजा जैन मेरठ प्रतिमाह णमोकार महामंत्र का पाठ,जैन धार्मिक पाठशाला चलाने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

आर्यिका पद्मनंदिनी माताजी ने महासंघ के सामाजिक ,धार्मिक, साधुसेवा के कार्यो की सराहा और अपना आशीर्वाद दिया। महासंघ और जैन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए 
शांति धर्म चैनल का लोकार्पण अतिथियो द्वारा किया गया ।हस्तिनापुर मे क्रय की गई भूमि पर कार्यान्वित प्रोजेक्ट श्री शान्ति-धर्म जैन आश्रम का शिलान्यास कार्यक्रम 19 मार्च 2023 को हस्तिनापुर तीर्थक्षेत्र पर बडे ही व्यापक स्तर से आयोजित होगा जिसमे सम्पूर्ण भारत वर्ष से जैन समाज के प्रमुख गणमान्य  व्यक्ति भाग लेगे।

महासंघ के विस्तार के लिए शिरोमणि संरक्षक प्रवीण जैन बलरामनगर लोनी,परम शिरोमणी संरक्षक राजेश जैन पुष्पांजलि दिल्ली ने अपनी सहमति प्रदान करके हमारा मार्गदर्शन किया। महासंघ के सामाजिक/धार्मिक विस्तृत कार्यो के विस्तार के लिए पदाधिकारयो तथा अनेक आवश्यक प्रकोष्ठो का गठन करके संयोजको को मनोनयन लैटर देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथी सजंय जैन विश्व जैन संगठन, रूची जैन ने भी सम्मेद शिखर तीर्थ आंदोलन /संरक्षण पर संबोधित किया ।

मंच संचालन नीरू जैन प्रवक्ता दिल्ली प्रदेश,  सुरभि जैन उत्तर प्रदेश महिला महामन्त्री ने किया,संगीत के स्वर गायिका अन्नू जैन गाजियाबाद संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ व उनकी टीम ने प्रस्तुत किए।  सुभाष  जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखलेश जैन राष्ट्रीय महामन्त्री, डी के जैन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अजय जैन राष्ट्रीय प्रवक्ता,महेंद्र जैन पूर्व विधायक, प्रवीण जैन लोनी,अजय जैन दिगम्बर रूडकी देहरादून, 

ए के जैन ,प्रदीप जैन उपहार घर,फकीर चन्द जैन, प्रदीप जैन सन्मति, सुखबीर जैन गाजियाबाद, प्रमोद जैन जी एल एफ,संजीव जैन साहिबाबाद, राजेन्द्र जैन गन्नौर, प्रमोद जैन, स्वदेश जैन, अशोक जैन मुजफ्फरनगर,अनिल जैन छपरौली,
सचिन जैन जेवर,अमित जैन टटीरी उत्तर प्रदेश महामन्त्री,अखिलेश जैन उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष, अतुल जैन प्रदेश मन्त्री,सुनील जैन टटीरी,राजा जैन बागपत प्रदेश मन्त्री,सुभाष जैन, अनुज जैन छपरौली वाले,सतीश जैन पार्षद गुलाबवाटिका,सोनिया जैन, पूजा जैन, प्रदीप जैन मेरठ,सुदीप जैन, अनामिका जैन बलबीर नगर, गौरव जैन नवीन शहादरा, सौरभ जैन शंकर नगर, कमलेश जैन व विवेक विहार शाखा , दिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्ष स्वर्णलता जैन,महामंत्री नियोति जैन, कोषाध्यक्ष सीमा जैन, दिव्या, उपमा जैन,पूनम जैन, यमुनाविहार जैन समाज अध्यक्ष प्रदीप जैन, महामंत्री सजंय जैन, मनीष जैन, भूषण जैन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, महामन्त्री सचिन जैन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन आदि सैकडो महिला पुरूष उपस्थित रहे।
स्वादिष्ट नाश्ते और भोजन तथा सफलतापूर्वक मीटिंग आयोजन के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारीगणो ने बधाई दी।
Previous Post Next Post