सिटी न्यूज़ हिंदी.....✍🏻
गाजियाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं संस्कार भारती के संरक्षक पंडित अमरेश शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं उनकी टीम पर आरोप लगाते हुए कहा है कि महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं उनकी टीम ने पार्षदों के टिकट धन बल के आधार पर किए हैं। महानगर अध्यक्ष एवं उनकी टीम ने सामान्य वर्ग के लोगों का हक छीन कर अन्य वर्ग के धन पतियों को पार्षदों के टिकट दिए हैं।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित अमरेश शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि गाजियाबाद नगर निगम में 100 वार्ड हैं जिनमें 50 वार्ड सामान्य वर्ग के लोगों के लिए है। इन लोगों ने योगी और मोदी के आदेशों का उल्लंघन करते हुए मात्र 23 वार्ड में सामान्य वर्ग के लोगों को टिकट दिया है और 27 वार्ड जो सामान्य वर्ग के थे उन्हें धन बल के आधार पर अन्य लोगों को दे दिए गए। जिसके चलते आज सामान्य वर्ग के लोगों में बहुत रोष है जबकि सामान्य वर्ग हमेशा भारतीय जनता पार्टी का साथ देता आया है।
जिला अध्यक्ष अमरेश शर्मा ने आगे कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भाजपा के इस कृत्य का घोर निंदा करती है और शीर्ष नेतृत्व से मांग करती है कि ऐसे भ्रष्ट लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अमरेश शर्मा, तिलकराम पांडे,लिखीराम शर्मा, रमाकांत पांडे, कर्मवीर शर्मा, राकेश शर्मा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।