रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- शहर की यातायात समस्या को लेकर तथा यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए राज्य सरकार की महत्वकांक्षी पाड टैक्सी योजना का व्यापारी वर्ग मार्ग परिवर्तन को लेकर घोर विरोध कर रहा है। जिस के संबंध में भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी और शहर व्यापार मण्डल के संयुक्त महामंत्री राहुल शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों ने पूर्व शहरी विकास मंत्री, विधायक मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपते हुए पॉड टैक्सी का मार्ग परिवर्तित करने की मांग की।                                                                     
पार्षद नेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि हरिद्वार में तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पॉड टैक्सी योजना धरातल पर उतरने को तैयार हो रही है। उत्तराखण्ड के तत्कालीन शहरी विकास मंत्री होने के नाते इस योजना को केन्द्र से मंजूरी दिलाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस पॉड टैक्सी के प्रस्तावित मार्ग से शहर के अनेक क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं। पॉड टैक्सी के प्रस्तावित स्टेशनों के कारण शहर के व्यापारियों में योजना को लेकर असंतोष व्याप्त है।                                                              
योजना को लेकर व्यापारियों के प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि शहर के किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पॉड टैक्सी के संचालन से हरिद्वार का आकर्षण व व्यापार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि वह पॉड टैक्सी योजना के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर व्यापारियों के हितों की रक्षा कराने का कार्य करेंगे। हरिद्वार वासियों की भावनाओं के अनुरूप ही पॉड टैक्सी के मार्ग का निर्माण करवाया जायेगा। 

ज्ञापन सौंपने वालों में राहुल शर्मा, विशाल गर्ग, विकास कुमार, अजय रावल, विक्की आडवाणी, चिराग कीर्तिपाल, विनीत यादव, ऋषभ गोयल, शिवम साहू, राहुल शर्मा, सुशील आनन्द, गोपी सैनी शहीद कई व्यापारी गण उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post