सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- कविनगर स्थित स्वयंभू शिव मंदिर में भगवान कृष्ण का षष्टी महोत्सव 12 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव में भगवान के जन्म की बधाई दी जाएगी। मंदिर समिति के महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा ने बताया कि भगवान कृष्ण का षष्टी महोत्सव मंगलवार 12 सितंबर को प्रातः 10.30 बजे से आरंभ हो जाएगा। 

प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक भगवान के जन्म लेने पर नंदबाबा व मैया यशोदा को बधाई दी जाएगी। बधाई देने के लिए बाहर से मंडली आएगी। दोपहर 12.30 बजे भगवान क आरती होगी और उसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का आकर्षण झांकियां रहेंगी। महोत्सव का आयोजन घंटाघर स्थित शक्ति ब्यूटी प्लैस के महाजन परिवार के सहयोग से किया जा रहा है।
Previous Post Next Post