◼️पंडित विष्णु दत्त मिश्र सरस के सान्निधय में दशविधि स्नान, तर्पण व सप्तॠषियों.जनेऊ का पूजन-हवन हुआ



सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- पटेलनगर स्थित गणेश मंदिर में श्री गायत्री जयंती व संस्कृत दिवस मनाया गया। समारोह में बडी संख्या में बाहमणों ने भाग लिया। कथा व्यास  पंडित विष्णु दत्त मिश्र, सरस ने बताया कि श्रावणी मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाली श्री गायत्री जयंती व संस्कृत दिवस ब्राह्मणों का प्रमुख पर्व है, जो प्राचीन समय से ही मनाया जाता रहा है, मगर आज इस पर्व कं बारे में बहुत से लोगों को मालूम ही नहीं है। गणेश मंदिर में श्री गायत्री जयंती व संस्कृत दिवस पर  दशविधि स्नान, तर्पण व सप्तॠषियों.जनेऊ का पूजन-हवन किया गया। 

पंडित विष्णु दत्त मिश्र, सरस ने बताया कि ने बताया कि यह आदि काल से चली आ रही विधि है। इस पूजा को करके ब्राह्मण अपने यजमान को रक्षा बांधते थे। उसके बाद ही बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती थीं। आज हम अपनी इस गौरवमयी विधि-परंपरा को भूलते जा रहे हैं। लोगों को इस पर्व के बारे में पता चले, इसी उददेश्य से गणेश मंदिर में यह पर्व मनाया गया जिसमें पंडित प्रदीप पांडेय, श्याम किशोर, रामकृष्ण मिश्र, आचार्य अवधेश प्रणव शास्त्री, कन्हैया दूबे, सम्भव, सतीश, संतोष आदि शामिल हुए।
Previous Post Next Post