रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव शिक्षाविद नीलमणि कॉलोनी हिंडन तट के नव निर्मित भव्य छठ घाट पर रविवार को पहुँचकर श्रद्धालुओं को नमन किया, तथा महापर्व छठ जो चार दिन का त्योहार और 36 घंटे के निर्जला कठिन व्रत के अवसर पर लोगों का अभिनन्दन करते हुए भगवान भाष्कर से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की, तथा कहा कि छठ महापर्व पूरे विश्व में जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के लोग गये, वहाँ मनाया जाता है, दिल्ली, मुंबई महानगरों, नगरों में बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है, गाजियाबाद में ही 100 से अधिक छठ घाट हैं, जिसमें 60 से अधिक घाट ट्रांस हिंडन क्षेत्र में है, जहां लाखों व्रती पूजा, अर्चना करते हुए अस्ताचल भगवान भाष्कर को अर्घ्य देते हैं, यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच तदात्मय स्थापित करते है, सूर्य उपासना के इस महापर्व में लोग अपनी चेतना को जागृत करते है, छठ पर्व इसलिए मनाया जाता है कि भगवान सूर्य की कृपा से सब कुछ प्राप्त होता है, उनके प्रति मानव उपासना द्वारा उनका कृतज्ञ होता है।

पौराणिक काल से यह कठिन व्रत रख महिलाएं पूजा, अर्चना करती हैं, तथा मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगती हैं, लेकिन आज तक उनके कष्ट दूर नहीं हुए, समाज में भाईचारा, सद्भाव, सहयोग की भावना कम होती जा रही है, नफरत, असहिष्णुता, पाखंड, भ्रम, रूढ़िवाद, परम्परावाद, कुरीतियाँ बढती जा रहीं है, धार्मिक पाखंड और जातिवाद ने समाज को बांटने का काम किया है, मेरी सूर्य देव से इस अवसर यही विनती है, हे भगवान भाष्कर लोगों को ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित करें, जैसे आप पूरे विश्व को आलोकित करते है। लोग समाज के कमजोर वर्गों को समान समझे और अपने बच्चों में शिक्षा के माध्यम से ज्ञान का प्रकाश फैलायेँ जिससे समाज, देश और व्यक्ति का कल्याण हो। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया, उन्होने सभी की मनोकामना पूर्ण हो, सुखी और शिक्षित हो, पूजा में शामिल सभी का धन्यवाद किया।
            
कार्यक्रम में राम दुलार यादव, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, संजय यादव, उर्मिला पटेल, ममता दत्त, नीलम झा, मीरा यादव, रीना राय, परमशीला, बेचनी, हुलसी, पूजा चौहान, बाबू राम, पं0 विनोद त्रिपाठी, प्रशांत झा, अशोक झा, अरविंद राय, गणेश दत्त, रोहित, शनिसिंह, राम प्रताप, सुरेन्द्र यादव, गुड्डू यादव, सुभाष आदि हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने पूजा, अर्चना की।
Previous Post Next Post