सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- मुंबई से लेकर यूपी तक जिस नाम की हो रही चर्चा, जानिए कौन हैं अशोक कुमार सिंह जिनका यूपी से है गहरा नाता

कहते हैं नाम का असर होता है। एक अशोक ने ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में अपने शौर्य औऱ पराक्रम से अपना इतिहास रचा। एक अशोक सिंह मौजूदा दौर के हैं जिनके पास सामाजिक क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य करने का जुनून है। साथ ही राजनीतिक के क्षेत्र में दशकों पुराना अनुभव है। देश के करोड़ों लोगों को अपनी नई राजनीतिक विचारधारा से जोड़ने के लिए अशोक सिंह की “समाज विकास क्रांति पार्टी” ने मुंबई से भारत संकल्प यात्रा 24 जनवरी 2024 से प्रारम्भ की थी, जो देश के अलग अलग शहरों से निकाली गई थी।  

भारत संकल्प के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में दिया सामाजिक समरसता का संदेश
24 जनवरी 2024 को मुंबई के भांडुप से शुरू हुई यात्रा 28 जनवरी को यूपी के जौनपुर स्थित मड़ियाहूं पहुंची थी। 28-29 जनवरी को जौनपुर में जनसंवाद के बाद 30 जनवरी को वाराणसी, 31 जनवरी को भदोही, 1 फरवरी को वाराणसी, 2 फरवरी को प्रयागराज, 3 फरवरी को अयोध्या, 4 फरवरी को कानपुर, 6 फरवरी को लखनऊ, 9 फरवरी को राजस्थान, 10 व 11 फरवरी को दिल्ली पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया था। इस यात्रा के जरिए समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने देश के विभिन्न हिस्सों में सामाजिक समरसता का संदेश दिया। 

देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाना यात्रा का रहा उद्देश्य
इस संकल्प यात्रा का लक्ष्य भारत को विकसित हिंदू राष्ट्र के रूप में स्थापित करना था। संकल्प यात्रा महंगाई, बेरोजगारी के साथ-साथ सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जनजागरण किया गया। समाज विकास क्रांति पार्टी के झंडे तले मुंबई से दिल्ली तक यात्रा निकालने वाले अशोक सिंह का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने की मुहिम छेड़ना रहा।

ये हैं हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने वाले अशोक सिंह
जनसरोकारों को पूरा करने व भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से राजनीति में कदम रखने वाले समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक कार्यों के दम पर जनता के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अशोक सिंह का जन्म 5 जुलाई 1967 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पोस्ट निकुमभनपुर के परियत गांव में हुआ। मुंबई और जौनपुर में अशोक सिंह ने अपने सामाजिक कार्यों से जनता का दिल जीता।

अशोक सिंह द्वारा समाजहित में किए गए कार्य
मुंबई के अति पिछड़े इलाके भांडुप में अशोक सिंह ने जरूरतमंद गरीब बच्चों के लिए विद्यालय का निर्माण कराया। यूपी के जौनपुर में 155 विद्यालयों में कमरे बनवाए। 1000 बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए लैपटॉप दिए। श्रमिक संस्था समिति के जरिए बेरोजगार युवाओं को 1800 रिक्शा का वितरण किया। अशोक कुमार ने ऐसे अनगिनत कार्य किए। अशोक सिंह ने साल 2008 में राजनीति में कदम रखा और बहुजन समाज पार्टी की ओर से महाराष्ट्र प्रभारी नियुक्त किये गए। 2009-2017 तक बीएसपी ने उन्हें मुंबई नार्थ ईस्ट सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनाया। यहीं नहीं, बीएसपी ने अशोक सिंह की क्षमता को देखते हुए प्रतापगढ़ के रामपुर खास से विधानसभा प्रत्याशी बनाया और साल 2019 में यूपी के जौनपुर से लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा। 

सर्वजन हिताय नारे के साथ करेंगे काम
वर्ष 2023 में जन सरोकारों को पूरा करने के लिए अशोक सिंह ने अपनी स्वयं की समाज विकास क्रांति पार्टी का गठन किया। अशोक की इस पार्टी का संकल्प राष्ट्रीय स्तर पर सर्वजन हिताय के लिए कार्य करना है। अपने इसी मकसद को जनता तक ले जाने के लिए समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने संकल्प यात्रा निकालने का प्रण किया था।

आगामी चुनावों में ठोकेंगे ताल
आगामी लोकसभा और कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में समाज विकास क्रांति पार्टी देशभर में अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने अभी तक 16 उम्मीदवारों को टिकट दे दिया है। आगे आने वाले दिनों में और सीटों पर प्रत्याशी उतरेंगे। एसवीकेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह का कहना है कि वह इस लोकसभा चुनाव में मजबूती से लड़ेंगे। इस चुनाव में वे सभी स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों को टिकट देंगे। उनका लक्ष्य देश के हर नागरिक को सशक्त बनाना है। देश की ताकत बने किसानों, देश का भविष्य विद्यार्थियों और युवाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा को अपने मुख्य एजेंडे में रखते हुए विकास की गति प्रदान करना है। महंगाई पर नियंत्रण रखना, उद्योग धंधों को सरकारी सहूलियत दिलवाकर उनको मजबूत करना आज के समय की मांग है। समाज में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करना और जनता तक आसानी से सुविधाएं पहुंचाना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।
Previous Post Next Post