◼️महायज्ञ में कई संतों के अलावा बड़ी संख्या में भक्त भी शामिल हुए



सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में सिद्धेश्वर महादेव कुटी मकरेड़ा पाइप लाइन में चैत्र नवरात्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 9 अप्रैल से अखंड शतचण्डी अनुष्ठान व महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। 8 अप्रैल 2025 तक होने वाले इस अनुष्ठान में शनिवार को बडी संख्या में भक्त पहुंचे और मां के पाचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। मां के जयकारेां से कुटी के अलावा आसपास का क्षेत्र भी माता राजनी के जयकारों से गूंजता रहा। 

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की प्रेरणा से आयोजक स्वामी वैद्य मुकेशानंद गिरि ने नौ लाख नवार्ण मंत्र का जाप का प्रयोग 1 वर्ष तक अनवरत कराने का संकल्प लिया है। पांचवे दिवस शनिवार को यज्ञाचार्य विकास कुमार पांडेय व नित्यानंद आचार्य ने मां भगवती के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता का वैदिक विधि विधान व षोडशोपचार से पूजन-अर्चन कराया।  नवरात्रि में पंचम दिन देवी को स्कंदमाता के रूप में पूजा जाता है।पौराणिक कथा के अनुसार तारकासुर नामक राक्षस का अंत केवल शिव पुत्र के हाथों ही संभव था। तब मां पार्वती ने अपने पुत्र स्कंद कार्तिकेय को युद्ध के लिए प्रशिक्षित करने के लिए स्कंद माता का रूप लिया था। स्कंदमाता से युद्ध प्रशिक्षण लेने के बाद भगवान कार्तिकेय ने तारकासुर का अंत किया था। उसके बाद से ही मां भगवती स्कंदमाता के नाम से प्रसिद्ध हो गया। 

उपासक शत्रु नाश के लिए मां स्कंदमाता की आराधना  करते हैं। शनिवार को शतचंडी महायज्ञ में मुख्य यजमान सत्यवीर भाटी नोएडा,  देवा और मेघा राजनगर एक्सटेंशन ने शतचंडी महायज्ञ में मां भगवती का पूजन और अर्चन कर भगवान सिद्धेश्वर महादेव का  दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महान संत चेतनानंद पुरी महाराज ब्रह्मचारी विश्व चेतन पुरी मुरादनगर कुटी गाजियाबाद का स्वामी वैद्य मुकेशानंद गिरि ने अभिनंदन व स्वागत किया। वरिष्ठ समाजसेवी व व्यापारी नेता देवेन्द्र हितकारीए पूर्व पार्षद मोरटा विनोद त्यागीए संदीप त्यागी रस्म आदि भी पत्नी सहित महायज्ञ में शामिल हुए तथा स्वामी जी से आशीर्वाद लिया।
Previous Post Next Post