सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के प्रदेश महासचिव एवं स्वास्थ्य प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ बीपी त्यागी ने नगर निगम पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कुछ फोटो साझा कर बताया है कि नगर निगम की टीम ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर ही हरे भरे पेड़ काट डालें। वहीं डॉ बीपी त्यागी ने अपनी टीम के साथ वृक्ष रोपण कर पर्यावरण बचाओ पृथ्वी बचाओ का नारा दिया। 

इस अवसर पर डॉ त्यागी ने कहा कि जिस तरह से नगर निगम जिला प्रशासन और अन्य जिम्मेदार सरकारी संस्थाएं पर्यावरण से खेल रहे हैं वह अच्छी बात नहीं है.  पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां निगम एवं अन्य सरकारी संस्थाओं को बढ़ चढ़कर वृक्षारोपण करना चाहिए था वही नगर निगम की टीम वृक्षों को काटने का काम कर रही है निश्चित रूप से जिस पेड़ को काटा गया है वह पेड़ कई लोगों को ऑक्सीजन दे रहा था। लेकिन ऐसा लगता है कि नगर निगम की टीम पर्यावरण और ऑक्सीजन की दुश्मन बन गई है जिसके चलते उन्होंने इतना बड़ा गुनाह किया है। 

वही इस संबंध में पार्षद प्रवीण चौधरी का कहना है कि नगर निगम टीम में कोई पेड़ नहीं काटा बल्कि एक पेड़ आंधी में गिर गया था जिसको हटाया गया है। वही इस संबंध में महापौर सुनीता दयाल का कहना है कि उनकी टीम ने ऐसा कोई काम नहीं किया है बल्कि एक पेड़ आंधी में गिर गया था जो लटक रहा था उसे वहां से हटाना जरूरी था।
Previous Post Next Post