सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में शुक्रवार को अन्तर्राष्टृीय योग दिवस मनाया गया। बच्चों के साथ शिक्षकों व अभिभावकों ने भी योग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गायत्री मन्त्र से हुआ। इसके बाद सभी ने प्राणायाम, ध्यान व आसनों का अभ्यास किया। स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कहा कि योग प्राचीन भारत में उत्पन्न ऐसी विद्या है, जो मानव को शारीरिक ही नही अपितु मानसिक शांति भी प्रदान करती है। 

योग का वर्गीकरण चार भागों कर्म योग, ज्ञान योग, भक्ति योग व  क्रिया योग में किया गया है। रूचि गुप्ता ने कहा कि योग एक यात्रा है जो स्वयं से शुरू होकर स्वयं केे लिए स्वयं ंतक ही समाप्त होती है। इतना ही नही योग के माध्यम से हम किसी भी शारीरिक एवम् मानसिक बीमारी को भी मूल रूप से समाप्त कर सकते हैं।
Previous Post Next Post