रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यालय RDC गाजियाबाद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के लिए जिला कार्यालय को जिला व महानगर संगठन द्वारा भव्य रूप से सजाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी राकेश यादव और जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन , महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप व समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटा गया,  इसके बाद पार्टी कार्यालय पर भंडारे का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन के नेतृत्व में बरगद पीपल व नीम के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। 

जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि आज समाजवादी पार्टी गाजियाबाद के कारकर्ताओं द्वारा PDA जननायक , समाजवाद के ध्वज वाहक, गरीबों किसानों मजदूरों दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों के मसीहा अखिलेश यादव का 51व जन्मदिन मना रहे हैं। लोक सभा चुनाव में मिले प्रचंड जनादेश से कार्यकर्ताओं में जन्मदिन के उत्सव में दुगना उत्साह दिखाई दिया।
 
जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व MLC राकेश यादव, वरिष्ठ समाजवादी नेता रामदुलार यादव, adv नाहर सिंह यादव, पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा,  फैसल हुसैन एडवोकेट जिला अध्यक्ष ,नितिन त्यागी जिला महासचिव ,राजन कश्यप महानगर महासचिव , धर्मवीर डबास प्रदेश सचिव, धीरेंद्र यादव,   जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, परवेज चौधरी, जितेंद्र यादव, प्रवेश बसोया, सतेंद्र शर्मा, विशाल वर्मा विधानसभा अध्यक्ष दिनेश गुर्जर देवव्रत धामा,  आकाश अग्रवाल, जीतू शर्मा यवसभा जिलाध्यक्ष, अंशु ठाकुर छात्र सभा जिलाध्यक्ष, रश्मि चौधरी महिला सभा जिलाध्यक्ष, ऋतु खन्ना महानगर अध्यक्ष महिला सभा, प्रभाकर त्यागी शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष, हाजी मुबारक जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक, हाजी नूर हसन जिलाध्यक्ष , राजदेवी चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा ,गुलाब यादव महानगर उपाध्यक्ष , मुरादनगर ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र यादव,  महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड रविंदर यादव, महानगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी विवेक त्यागी, महानगर अध्यक्ष छात्र सभा नाजिम चौधरी, श्रवण त्यागी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, रमेश चंद यादव एडवोकेट, शोएब चौधरी, ताहिर हुसैन प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनीस अली, भारत यादव, लाला गंगा शरण, नरेश बत्रा, मोहम्मद फारूक सिद्दीकी ,कृष्ण कुमार यादव जिला सचिव ,प्रदीप गहलोत ,अजय यादव , साजिब सैफी, ब्रह्म पाल सिंह ,अरुण सिंह वाल्मीकि  ,अनुष्का सिंह, विक्रांत पंडित, किरण कालिया, पुष्पा शर्मा, अनुष्का सिंह, आशा सचदेवा, शशि वर्मा, महानगर सचिव ,राजेश यादव ,नवीन पंडित ,उपेंद्र यादव राहुल रावत कार्यालय प्रभारी आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post