रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने दीप जलाकर व मिठाई खिलाकर दीपावली मिलन समारोह बुधवार को अपने कार्यालय एफ-10, सुभाषिनी आॅफसेट, जगदीश नगर, गाजियाबाद पर बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। 
       
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के संस्थापक सतेन्द्र यादव ने बताया कि दीपावली भारतवर्ष का सबसे बड़ा त्यौहार जो प्रकाश के रूप में जाना जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की, अंधकार पर प्रकाश की तथा अज्ञान पर ज्ञान की विजय का त्यौहार है। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। 

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने दीपावली के धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला। दीपावली पर लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों की सफाई करते है दीये जलाकर, मिठाई बांटकर आपस के मनमुटाव को भुला देते है। दीपावली पर्व भारतीय सभ्यता की एक अनोखी छठा को पेश करता है। दीपावली का त्यौहार कई सारे संस्कार परम्परा और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। सुभास पार्टी के मुरादनगर प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ‘‘होदिया’’ ने कहा कि दीपावली को दीप का त्यौहार भी कहा जाता है। इस दिन भगवान श्री राम 14 साल का बनवास काटकर अयोध्या लौटे थे। भगवान श्री राम के वापिस अयोध्या लौटने की खुशी में लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया। साथ ही इस दिन धन की देवी लक्ष्मी जी व विघ्नकर्ता गणेश जी की पूजा की जाती है। 

मजदूर नेता, धौलाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह सिरोही ने कहा कि कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्य को दीपावली मनायी जाती है, दीपावली का त्यौहार धनतेरस, छोटी दिवाली, दीपावली, गोवर्धन, भाई दूज तक चलता है। यह एक पवित्र हिन्दू त्यौहार है जो बुरेपन पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
सुभास पार्टी के कार्यालय पर सैंकड़ों लोगों ने दिये जलाकर दीपावली मनायी। इस अवसर पर काव्य पाठ भी किया। कार्यक्रम के पश्चात् एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर खुशी मनायी गयी व भोजन किया गया और अंत में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ संसार में फैली कोविड-19 महामारी के जल्द से जल्द खत्म होने की प्रार्थना की गयी, व वहाँ उपस्थित लोगों से मास्क व कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील की गयी।
 
समारोह को मुख्य रूप दीपक चित्तोड़िया, एडवोकेट राजीव मगौतम, गोपाल सिंह, बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल सिन्हा, गाजियाबाद विधानसभा प्रभारी बीरपाल यादव, लोनी विधानसभा प्रभारी टी. आर. दूबे, साहिबाबाद विधानसभा प्रभारी सुजित तिवारी, श्रीमती वन्दना चैधरी, श्रीमती ममता सिंह, श्रीमती संध्या त्यागी, श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती राजकुमारी यादव, श्रीमती सुनीता यादव, श्रीमती रमीता यादव, बब्लू, रवि यादव, जिला प्रभारी बुलन्दशहर धर्मचन्द, सन्दीप कुमार, किशन गर्ग, राम कुमार शर्मा, राजेन्द्र गौतम, सुनील दत्त, रिंकू कुमार, जे. पी. द्विवेदी, जगदीश गोयल, उमेश दीक्षित, हरेन्द्र शर्मा, राहुल यादव, दीपक शर्मा, राजीव राणा, सतेन्द्र कुमार, अरविन्द प्रजापति, नसरू मलिक, हरवीर सिंह, राजेन्द्र यादव, भोजराज यादव, जगदीश राम, सुभाष कुमार, राजेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, विनोद अकेला, कमल यादव, संजय पासवान, पन्नालाल प्रसाद, सियाराम यादव, एड. दिग्विजय सिंह, एड. अभिनन्दन तिवारी, आर. पी. शुक्ला, सुभाष ठाकुर, ओंकार दीक्षित, अनुराग श्रीवास्तव, सगीर आलम, पी. के. सिंह, राजेश यादव, जय प्रकाश दूबे, अजय सिन्हा, संतोष सिंह, विनय सिंह, सुभाष श्रीवास्तव, आलोक कुमार, अशोक सिंह आदि सैंकड़ों मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Previous Post Next Post