सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाज़ियाबाद :- पैराडाइस क्लब द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन सेक्टर तीन राजनगर में किया गया। महोत्सव में फाग के गीतों पर श्रद्धालु खूब झूमे। महोत्सव का उदघाटन गायत्री मंत्र से हुआ। मंजू सिंघल ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। अलका गुप्ता व ममता सिंघल ने होली के गीतों परए प्रिया गुप्ता ने अरे जा रे नटखट गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तो रश्मि गुप्ता ने रास दिखाकर सभी का मन मोह लिया। मीनाक्षी बंसल व रेनू अग्रवाल का मारवाडी नृत्यए ऐश्वर्या वशिष्ठ का होली नृत्य भी सराहा गया। बरसाने की लटठामार होली व फूलांे की होली आकर्षण का केंद्र रही। महोत्सव संयोजक मेघना बंसल ने सभी का स्वागत व अध्यक्ष यति गर्ग तथा अनिता निवेटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Previous Post Next Post