सिटी न्यूज़ | हिंदी....✍🏻


गाजियाबाद :- भाजपा की महानगर मंत्री व प्रबुद्ध सम्मेलन की संयोजक पूनम चौधरी की ओर से रविवार को कमल शक्ति अभियान के तहत कमल मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर हुई प्रतियोगिता में सैकडों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

प्रतियोगिता में शामिल महिला कार्यकर्ताओं को भाजपा की महानगर मंत्री व प्रबुद्ध सम्मेलन की संयोजक पूनम चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आहवान किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से 22 नवंबर को होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की भी अपील की।
Previous Post Next Post