रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- उत्तराखंड की राजनीति में चुनाव से पहले वर्तमान भाजपा सरकार में सियासी हलचल मचाने वाले कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने त्यागपत्र देकर धमाका कर दिया है। उनके कुछ समर्थक उनके इस्तीफे का दावा करते दिख रहे हैं। लेकिन आधिकारिक रूप से किसी ने भी पुष्टि नहीं की है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देहरादून दौरे से ठीक 2 दिन पहले हरक सिंह रावत के इस्तीफे की खबर ने देहरादून से दिल्ली तक भाजपा खेमे में हलचल मचा दी है। सियासी हलकों में चर्चा है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने डॉ हरक सिंह रावत से फोन पर बात की है।                                          
उत्तराखंड भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा है कि हरक सिंह रावत की नाराजगी कोटद्वार मेडिकल कॉलेज को लेकर थी जो कि अब दूर हो गई है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया हरक सिंह रावत की नाराजगी दूर हो गई है ।                                                    
विदित हो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट विवाद से अभी गरमाई सियासत ठंडी नहीं पड़ी थी कि शुक्रवार को प्रदेश सरकार के कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के इस्तीफे की खबर से सियासी हलचल और तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के पास वर्तमान सरकार में वन एवं पर्यावरण, श्रम एवं आयुष मंत्रालय है। हालांकि उनके इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। भाजपा में ने भी उनके इस्तीफे से इनकार किया है।
Previous Post Next Post