रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि जन विश्वास यात्रा का महानगर की सभी 3 विधानसभा सीटों के 50 स्थानों पर स्वागत होगा। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा स्थानीय सांसद  , विधायक विधान परिषद सदस्य और महापौर यात्रा के साथ रहेंगे।

रामलीला मैदान घंटाघर के सभागार पर पत्रकारों से वार्ता में संजीव शर्मा  ने बताया कि रथ के साथ 10 बड़ी कारों में यात्रा से जुड़े व्यवस्थापक चलेंगे। 25 दिसंबर को मुरादनगर विधान सभा स्थित हंस इंटर कॉलेज  पर सुबह 10 बजे विधायक अजीत पाल त्यागी के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत एवं विशाल जनसभा का आयोजन होगा।

साहिबाबाद विधानसभा में लाजपत नगर स्थित शनि चौक पर विधायक सुनील शर्मा के नेतृत्व में दूसरी बड़ी जनसभा का आयोजन किया जाएगा जिसे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा संबोधित करेंगे। शहर विधानसभा में अंबेडकर रोड स्थित कालका गढ़ी चौक से यात्रा का रोड शो प्रारंभ होगा जिसका नेतृत्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 2 किलोमीटर लंबे इस यात्रा मार्ग को कार्यकर्ताओं ने झंडा बैनर और होर्डिंग से सजा दिया है। मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है l

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की सभी सीटों में से गाजियाबाद लोकसभा की शहर विधानसभा को अपनी यात्रा के लिए चयनित किया है। उन्होंने बताया कि उनकी आगमन की सूचना से कार्यकर्ताओं में जोश है तथा जन सामान्य भी योगी आदित्यनाथ को सुनने और देखने के लिए सड़कों पर उतरेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि योगी आदित्यनाथ की जन विश्वास यात्रा को सभी कार्यकर्ताओं और व्यापारियों के सहयोग से ऐतिहासिक बनाने का काम किया जाएगा।

महापौर आशा शर्मा ने मुख्यमंत्री आगमन की सभी तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम के माध्यम से यात्रा मार्ग को साफ सुथरा और सजाने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रा जिस विधानसभा से निकलेगी, उस विधानसभा के विधायक उस यात्रा के साथ मौजूद रहेंगे। साथ ही कई जगह यात्रा पर फूलों की वर्षा भी की जाएगी।

प्रेस वार्ता में महामंत्री पप्पू पहलवान महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा सह मीडिया प्रभारी नीरज गोयल धीरज अग्रवाल मीडिया संपर्क विभाग के महानगर संयोजक प्रदीप चौधरी जय कमल अग्रवाल ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरव जायसवाल व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक अनुज मित्तल राजेंद्र मित्तल मेंदी वाले उमेश भाटी व्यापारी नेता राकेश स्वामी प्रतीक माथुर उपस्थित रहे l
Previous Post Next Post