रिपोर्ट :- अजय रावत

ग़ाज़ियाबाद :- प्रदेश सहित समूचे देश मे पिछले कई वर्षों से कराटे एवं अन्य खेलों में अपना योगदान दे रही संस्था कराटे वेलफेयर सोसाइटी ने आज डॉ जोगिस्वर गोस्वामी , निर्देशक एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा को संस्था के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट के तौर पर सम्मलित किया। संस्था के महासचिव राजीव मुंडेलवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य युवा पीढ़ी खासकर महिलाओं एवं लड़कियों  को आत्मरक्षा के लिए कराटे एवं मार्शल आर्ट्स सिखाकर उन्हें मजबूत बनाना और आत्मविश्वास लाना है। 

संस्था के कोच विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटी में आत्मरक्षा के गुर सीखा रहे है साथ ही संस्था द्वारा वीमेन विंग बनाकर फ्री ट्रेनिंग भी दी जा रही है। बताते चले कि सोसाइटी द्वारा कई विश्व रिकॉर्ड भी बनाये है। जो कि लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड में दर्ज है। संस्था के साथ काफी खेलप्रमी और समाज का एक बड़ा वर्ग जुड़ा हुआ है। इसी कड़ी में आज डॉ जोगिस्वर गोस्वामी को सीनियर वाईस प्रेसिडेंट  के पद पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष विजय कौशिक एवं अन्य पदाधिकारियों  डॉ पी कुमार, बी एल बत्रा, डॉ अजय कुमार, डॉ राजीव त्यागी, कुणाल त्यागी, डॉ प्रगति त्यागी, सुखपाल सिंह, सुरेंद्र यादव, रविन्द्र सिंह आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
Previous Post Next Post