रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने व गाज़ियाबाद में स्थिति हर्ष ईएनटी अस्पताल के 25 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हर्ष ईएनटी अस्पताल में कान के पर्दों के 101 फ्री ऑपरेशन किए गए थे। फ्री ऑपरेशन का निर्णय अस्पताल के संचालक डॉ ब्रजपाल त्यागी ने लिया था। ऑपरेशन सात अप्रैल से 17 अप्रैल तक किए गए थे। 

इन सभी 101 ऑपरेशन का खर्चा अवेकनिंग इंडिया ने उठाया। डॉ ब्रजपाल त्यागी ने बताया कि 101 मरीज़ हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत पूरे देश से आए थे।  हर्ष ईएनटी अस्पताल 1997 से कान, नाक व गले के इलाज की सेवाएं दे रहा है। 2015 में असपताल ने 18 घंटे में कान के पर्दे के 55 ऑपरेशन लगातार कराकर  अपना नाम लिम्का बुक ओफ़ रेकर्ड्ज़ में दर्ज कराया था । उसके बाद तीन साल लगातार ग़ाज़ियाबाद जेल में कान के पर्दों का ऑपरेशन करके अस्पताल संसार का पहला ईएनटी असपताल बना। 2019 में कान के 100 पर्दे बनाकर वर्ल्ड बुक में अपना नाम किया 2021 में कोविड के चलते फ़्री ऑपरेशन बंद करने पड़े। 

अब वर्ष 2022 में कान के 101 पर्दे फ़्री में बनाकर डॉक्टर बी पी त्यागी ने अपने ही 100 ऑपरेशन का रेकार्ड तोड दिया और यह उपलब्धि हासिल करने वाला विश्व का पहला ईएनटी अस्पताल बन गया है। अस्पताल के सीईओ डॉक्टर बी पी त्यागी के अलावा डॉक्टर नियति डायरेक्टर अवेकनिंग इंडिया, डॉक्टर मोनिका, डॉक्टर अर्जुन, डॉक्टर अभिषेक, डॉक्टर अरविंद डोगरा, डॉक्टर असद, डॉक्टर अरशद, डॉक्टर सैफी, डॉक्टर अमित जमसेदपुर, डॉक्टर सागर वर्धा, डॉक्टर संजीव ग़ाज़ियाबाद डॉक्टर प्रसून अलीगढ़, शेखर मिश्रा, दीपंकर, ललित, मिन्नी, सचिन, गौरव, रेशमा व अस्पताल के समस्त स्टॉफ ने सहयोग दिया।
Previous Post Next Post