◼️भाजपा गांधीनगर मंडलाध्यक्ष दयानन्द बंसल व समाजसेवी गौरव बंसल ने केक काटकर दी शुभकामनाएं


सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- रविवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन गुलमोहर एन्क्लेव में सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर गांधीनगर के भाजपा मंडलाध्यक्ष दयानन्द बंसल व समाजसेवी गौरव बंसल ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की।
    
बता दें कि आज यानि 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50 वां जन्मदिन है। योगी आदित्यनाथ के बेबाक अंदाज़ के कारण आज उनके चाहने वाले करोड़ों की संख्या में हैं। यही कारण है कि प्रदेश में दोबारा जनता ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को चुना। रविवार को मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर गाजियाबद के गांधीनगर मंडलाध्यक्ष दयानन्द बंसल व गुलमोहर एन्क्लेव निवासी गौरव बंसल ने मिलकर केक काटा। इस अवसर पर उन्होंने मिठाई व फल आदि भी वितरित किये। 

इस अवसर पर दयानन्द बंसल ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास का पहिया पूरी रफ्तार से घूम रहा है। गौरव बसंल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक युगपुरुष हैं। समस्त प्रदेश की जनता का वह एकसमान रूप से ध्यान रखते हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर हम उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर सौरभ गर्ग संजय बंसल अनुज बंसल राजकुमार गुप्ता आदि सैकड़ों गुलमोहर वासी उपस्थित रहें
Previous Post Next Post