रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर वन विभाग द्वारा गंगा किनारे वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने हेतु योजना का शुभारंभ किया गया। हरिद्वार वन विभाग द्वारा प्राकृतिक को बचाने का आह्वान किया गया।     अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु हरिद्वार वन विभाग द्वारा गंगा किनारे रुद्राक्ष के वृक्षों का रोपण किया गया। विभाग द्वारा हजार रुद्राक्ष को लगाने की योजना का आज शुभारंभ किया गया।                         

अमृत महोत्सव के तहत हरिद्वार वन विभाग द्वारा तथा इंडियन आयल के सहयोग से 75 रुद्राक्ष के पौधों का रोपण किया गया। वन विभाग कर्मचारियों द्वारा गंगा किनारे सफाई अभियान भी चलाया गया। डीएफओ दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया जल्द ही वन विभाग की 1000 रुद्राक्ष के पौधों को रोपण करने की योजना है। ग्रीन मैन नाम से प्रसिद्ध विजय पाल सिंह बघेल द्वारा वन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण दृष्टि से अति महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने जनमानस से भी पर्यावरण संतुलन हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाने की और वृक्षों को बचाने की अपील की।
Previous Post Next Post