रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार प्रशासन द्वारापर्यावरण संतुलन के लिए तीर्थ नगरी में सिंगल प्लास्टिक यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के तहत गंगा घाट पर प्लास्टिक की बोतल क्रशर मशीन लगाई है। इसका  उद्घाटन जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने किया। जिलाधिकारी ने यह मशीन उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम एवं स्वालंबन एनजीओ का आभार व्यक्त किया।                          
एनजीओ ने यह मशीन नगर निगम हरिद्वार को उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी मशीनें जरूरत के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर लगाई जाएंगी. जिलाधिकारी ने लोगों से आह्वान किया कि एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक उत्पादों- प्लास्टिक कटलरी जैसे कांटे, प्लास्टिक के चम्मच, प्लास्टिक के गिलास, प्लास्टिक की प्लेट आदि के स्थान पर हमें वैकल्पिक वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। इस तरह की मशीनों के उपयोग से भविष्य में होने वाले प्लास्टिक के नुकसान से पर्यावरण को संतुलित करने में काफी मदद मिलेगी।
Previous Post Next Post