रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- अपनापन फाउंडेशन द्वारा राष्ट्र प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के 72 वे जन्मदिवस पर घंटाघर हनुमान मंदिर में भोजन प्रसाद की सेवा की गयी। सेवा में विशेष रुप से मुकेश गोयल वस्त्रलोक, विकास बंसल किताब वाले एवं सुभाष गर्ग आरडी स्टील, नरेश गर्ग मंदिर वालों ने सेवा कार्य प्रसाद वितरण कर सहयोग दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्रसाद वितरण कर रसोई का विधिवत शुभारम्भ किया इस अवसर पर उन्होंने कहा मोदी जैसी हस्ती युगों युगों में पैदा होती है हमारा सौभाग्य है जो हमे मोदी का नेतृत्व मिल रहा है। मोदी ने देश को विश्व पटल पर विशेष स्थान तक पहुचाने का कार्य किया है।   
   
इस अवसर पर अपनापन फाउंडेशन के संयोजक अशोक कुमार गोयल ने कहा कि मोदी ने विश्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ाया है देश का प्रत्येक व्यक्ति मोदी पर गर्व करता है। देश में गांव, गरीब, किसान, मजदूर सहित समाज के सभी वर्गों के लिए निरंतर जनकल्याणकारी निर्णय लिए जा रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में देश विकास के साथ, सशक्त, स्वाभिमानी, समृद्धि, आत्मनिर्भता की ओर तेजी से बढ़ रहे है। ऐसे महानायक को हम सब जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनका अभिनंदन करते हैं।
    
मोदी के जन्मदिन पर बधाई देने के लिए वर्तिका शर्मा, अमर दत्त शर्मा, विपिन अग्रवाल, दीपक,  राकेश स्वामी, विनोद गोयल, नीरज गोयल, विपुल अग्रवाल, सुदेश रानी, मधु अग्रवाल, रजनी गुप्ता, शीला दुबे, बांके बिहारी दुबे, विनीता पाल, अजय गर्ग, लवली कोर, मीना गांधी आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post