सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- शास्त्रीनगर स्थित उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला में कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के बच्चों ने भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यशाला में मुहावरों का खेल, चित्रों का मेल, अंत्याक्षरी प्रतियोगिता, देखो-सोचो-बोलो, स्वरचित कविता पाठ, कहानी लेखन, कविता पाठ, पद गायन आदि का गतिविधियों का आयोजन हुआ जिनमें सैकडों बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। 

स्कूल की प्रधानाचार्य शर्मिला रहेजा ने कहा कि हमारा देश विविधताओं वाला देश है। इन विविधताओं को एकता के सूत्र में बांधने वाली हिंदी भाषा ही है। हमें अपनी मातृभाषा हिंदी पर गर्व करना चाहिए और अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। पूरी दुनिया में हिंदी भाषा का वर्चस्व तेजी से बढ़ रहा है। आज हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन चुकी है। यह शीर्ष 10 कारोबारी भाषाओं में भी शुमार हो चुकी है। भारत से बाहर 260 से अधिक विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जा रही है। विदेश में 28 हजार से ज्यादा शिक्षण संस्थान हिंदी सिखा रहे हैं।
Previous Post Next Post