रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- राजाजी टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क के रसिया बगड़ रेंज के दूधला दयाल वाला  के घने जंगलों में एक वन गुर्जर पर बाघ ने अचानक हमला बोल दिया। बाघ के हमले से वन गुर्जर युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।                                                                   
हरिद्वार क्षेत्र के राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के रसिया बगड़ रेंज मे दूधला गांव के घने जंगल में मवेशियों को चुगा रहे दासो वाली निवासी गुलाम मुस्तफा(20) वर्ष को शनिवार सायं अपने मवेशियों को जंगल से लेने गया हुआ था। इस दौरान वन गुर्जर युवक ने बाघ के गुराने की आवाज सुनकर युवक वहीं रुक गया। तभी अचानक घनी झाड़ियों से निकलकर बाघ ने छलांग लगाकर युवक के ऊपर हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर बाघ जंगल में युवक को घायल कर ओझल हो गया। 

युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य लोग वहां पर पहुंच गए और वन कर्मियों को हमले की सूचना दी। घायल मुस्तफा को वन विभाग ने अस्पताल पहुंचाया। वन क्षेत्राधिकारी कुलदीप पवार ने घायल मुस्तफा के पूर्ण उपचार का आश्वासन दिया। मुस्तफा का ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Previous Post Next Post