सिटी न्यूज़ हिंदी.....✍🏻

यूपी/गौतमबुद्ध नगर :- छपरौला स्थित अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा द्वारा कन्हैया कुंज में भगवान श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा का चतुर्थ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता व एबीकेएम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना ने जहां कायस्थों को राजनीति में आने का आह्वान किया, वहीं समारोह के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने कायस्थ समाज की एकता और उसके उत्थान पर जोर दिया। संस्था ने इस अवसर पर जितेन्द्र बच्चन को ‘कोहनूर-ए-कायस्थ’ सम्मान से नवाजा। उन्हें साल, प्रतीक चिन्ह, फूल-माला, मोमेंटो देकर और कायस्थ समाज की पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना से की गई। संस्था के छपरौला अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव और महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव ने सभी के लिए सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। उसके बाद कायस्थ समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इससे पहले अलीगढ़ से आए भाजपा नेता मनोज सक्सेना, गाजियाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी अशोक श्रीवास्तव, चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद (संजीव सक्सेना), कायस्थ महापरिषद जयपुर के राष्ट्रीय पदाधिकारी राकेश कुमार, एबीसीकेएम के संस्थापक विजय कुमार श्रीवास्तव और महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती किरण श्रीवास्तव का सम्मान किया गया।

समारोह की अध्यक्षता अवधेश सक्सेना ने की और कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा छपरौला के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया। अनिल जी ने संस्था की अब तक की उपलब्धियों के बारे में जहां विस्तार से बताया, वहीं अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपनी टीम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के कार्यों व उनके द्वारा किए गए कार्यक्रम में सहयोग की सराहना की। महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती किरण श्री वास्तव, छपरौला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव और महासचिव श्रीमती पूनम श्रीवास्तव ने भी अपने-अपने विचार रखे।

संस्था के कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर छपरौला अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव के विवाह की 40वीं वर्षगांठ भी धूमधाम से मनायी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिला विंग की संरक्षक श्रीमती कमला देवी, संगठन के उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, महासचिव विनय कुमार कुलश्रेष्ठ, संयुक्त सचिव आलोक सरूप श्रीवास्तव, संगठन मंत्री गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव, प्रचार मंत्री संजय लाल श्रीवास्तव, कानूनी सलाहकार मनोज कुमार श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार भटनागर, प्रचार मंत्री रितेश श्रीवास्तव, महिला विंग की कोषाध्यक्ष श्रीमती रीना कुलश्रेष्ठ, उपाध्यक्ष विनीता श्रीवास्तव, संगठन मंत्री श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, संगठन सदस्य डा बृज किशोर श्रीवास्तव, डॉ अशोक कुमार आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वस्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की है।
Previous Post Next Post