रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- उत्तराखंड देव भूमि की प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी आज दर्शकों के लिए खोल दी जाएगी। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी का देश और विदेश से आने वाले पर्यटक 31 अक्टूबर तक दीदार कर सकेंगे।               

प्रसिद्ध फूलों की घाटी अपने प्राकृतिक 600 से अधिक किस्म के पुष्पों के लिए प्रसिद्ध है। जिससे पर्यटक फूलों की घाटी को नजदीक से निहार सकते हैं। हिमालय की गोद में बसी अद्भुत फूलों के संसार को सभी फूलों की घाटी के नाम से जानते हैं, हालांकि इस बार भारी बर्फबारी के चलते घांघरिया से फूलों की घाटी तक 3 किलोमीटर का पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ था। जिसे प्रशासन द्वारा दुरुस्त किया गया है।                                                          

विदित हो की रंग बिरंगे फूलों के साथ ही जोशीमठ का ये क्षेत्र जैव विविधता के लिए  मशहूर है। दुनिया में फूलों की घाटी एक मात्र ऐसी घाटी है, जहाँ 300 से अधिक फूलों की प्रजातियां पायी जाती है। साथ ही नवम्बर से मई महीने में घाटी बर्फ की चादर से ढकी रहती है। कहा जाता है कि कई बार घाटी में अप्सराएँ भी रहती हैं, जिस कारण लोग घाटी को परियों या सपनों की नगरी भी कहते हैं। इस मनमोहक खूबसूरती को देखने के लिए सालाना यहाँ हजारों पर्यटक आते है। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून को देश विदेश के लिए खोल दी जाएगी, जिसके बाद सभी पर्यटक इस खूबसूरत घाटी का दीदार कर सकते हैं।
Previous Post Next Post