सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- समाजसेवी, सिविल डिफेंस के पूर्व स्टाॅफ आफिसर एवं निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं दिल्ली की सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य मनोज अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजनगर सेक्टर दो स्थित मंदिर के परिसर में निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें सिविल डिफेंस के कई पदाधिकारियों एवं चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस मौके पर सिविल डिफेंस की ओर से डिविजनल वार्डन राजेन्द्र शर्मा, समाजसेवी वीके अग्रवाल, निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन नीरज भटनागर एवं ट्रस्टी मधु भटनागर, सिविल डिफेंस की ओर से शिवकुमार शर्मा, रेखा अग्रवाल, प्रशांत पाल, एडवोकेट अनुपमा गांधी,नमिता भल्ला, दिल्ली सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सुरेश अग्रवाल, आरपी गर्ग, मो. आदिल,‌ अशोक शर्मा सहित कई वकीलों ने अपने उदगार व्यक्त किए। इस मौके पर सिविल डिफेंस की ओर से रवि अग्रवाल, सुधीर कुमार, मुकेश शर्मा, हर्षनाथ झा, मनोज राय, अमित श्रीवास्तव, आरपी दीक्षित,  पल्लवी शर्मा, पुष्पेन्द्र आर्य, पिन्टू कुमार, अजय अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, संजय खन्ना, रामकुमार आर्य, विपिन गोयल, विकास श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, सहित कई व्यक्ति मौजूद रहे।
Previous Post Next Post