रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद:-
        भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल की पहल पर भारत सरकार के मंत्री व गाजियाबाद सांसद जनरल वीके सिंह ने आज गाजियाबाद में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण अभियान का उदघाटन किया।जिसमे लगभग सवा दो सौ लोगों ने शिरकत की । 
इस अवसर पर पार्टी व क्षेत्र के लोगों ने जनरल वी के सिंह का आभार व्यक्त किया।
जनरल वी के सिंह ने बताया यह निःशुल्क काढा,सर्वोत्तम क्वालिटी दिल्ली आयुर्वेद परिषद के द्वारा निर्मित है।इसके सेवन से मनुष्य में प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा । उन्होने कहा भारत आयुर्वेद के जरिए कोरोना को मात देगा । हमें जागरूक रहते हुए संयम और नियम से जीवनयापन करना है । 
इसका विस्तार से वितरण मंडल अध्यक्षों द्वारा कार्यकर्ताओ व  अन्य सम्मानित नागरिकों में निःशुल्क किया जाएगा। यह काढ़ा कोरोना से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है।इसे किस प्रकार लेना है यह विधि भी प्रिंट की गई है।यह अभियान सात दिन तक चलेगा।
Previous Post Next Post