रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


मोदीनगर :-
       आदर्श नगर कॉलोनी में असमाजिक तत्वों द्वारा सड़क पर खड़ी वाहनों में तोडफोड व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। कॉलोनी में तीन दर्जन से अधिक एक समुदाय के युवक एकत्र होकर आते और जमकर उत्पात मचाते है। इस समुदाय के युवको से त्रस्त होकर अब कॉलोनी के लोगों ने अपने अपने घरों के बाहर यह मकान बिकाऊ के पोस्टर भी लगा दिए है। कल शाम को कॉलोनी के लोगों ने तहसील का घेराव कर जमकर हंगामा किया।थानाप्रभारी शिवपाल सिंह पुंडीर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुये दोनो पक्षो से वार्ता की ओर कहा कि जांच मे दोषी लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। नगर की पॉश आदर्श नगर कॉलोनी में काफी समय से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि एक साथ दर्जनों युवक आते है और सड़क पर खड़े वाहनों में तोडफोड करना शुरू कर देते है। इतना ही नहीं वह सरेआम सडक पर खडे होकर सिगरेट पीते और धुआं आती जाती महिलाओं के ऊपर कमेंट छोड़ते है। विरोध करने पर मारपीट पर उतारु हो जाते है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि करीब एक माह से यह सब चल रहा है। पुलिस में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। परेशान होकर कॉलोनी के लोगों ने अपने अपने घरों के दरवाजे पर यह मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए है। हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में रविवार शाम को कॉलोनी के लोग एकत्र होकर तहसील पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
Previous Post Next Post