रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
         सरकार की वादा खिलाफी और जमीन अधिग्रहण के मामले में किसानों के साथ एनएचएआई द्वारा किए जा रहे भेदपूर्ण रवैये से आहत किसान एक बार फिर संघर्ष की राह पर है। संघर्ष समिति के आंदोलन में रालोद ने भी हुंकार भर दी है। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी  का कहना है किसान मजदूर के हक की लड़ाई किसी भी हद तक लड़नी पड़ी लड़ी जाएगी सरकार तक हर तरीके से अपनी बात पहुंचाई जाएगी और किसान का हक मरने नहीं दिया जाएगा,
रालोद के प्रदेश प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखकर आंदोलन में साथ देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा किसानों के साथ अन्याय किया है। 
राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने बिना मुआवजा तय किए किसानों की जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया जो गलत है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन अधिग्रहण को लेकर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने जंतर मंतर पर लाखों किसानों के साथ धरना प्रदर्शन किया था। लेकिन सरकार ने हमेशा किसानों के साथ धोखा किया। रालोद जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने कहा है कि प्रभावित किसानों की समस्याओं के लिए रालोद हर दम साथ है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह के अलावा महानगर अध्यक्ष रविन्द्र चौहान, कपिल चौधरी,ऑडी त्यागी, तेजपाल सिंह, अमरजीत सिंह विडडी सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू, सहित अन्य रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous Post Next Post