रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
       यशोदा अस्पताल नेहरू नगर एवम संजय नगर की प्रयोगशाला में SARS CoV 2 IgG परीक्षण शुरू कर दिया है।
परीक्षण आर्किटेक्ट उपकरण पर CMIA विधि द्वारा किया जाएगा। इस जांच की रिजल्ट आधे घंटे में ही आ जाएगा,
नमूना प्रकार - सीरम / प्लाज्मा 
 न्यूनतम नमूना आवश्यकता - 3 मिली रक्त आईजीजी एंटीबॉडीज  लक्षणों की शुरुआत के कुछ दिनों से लेकर 2 सप्ताह तक प्रभावित व्यक्तियों में दिखाई देते हैं।
 
यह एंटीबॉडी सुधार होते मरीजों की प्रतिरक्षा स्थिति को पहचानने में मदद करेगा।

संक्रमण के संपर्क में आने वाली आबादी को समझने के लिए यह सेरोसर्वी काफी लाभदायक है।

यह उच्च जोखिम और कमजोर आबादी के सर्वेक्षण और एसएआरएस सीओवी 2 संक्रमण के संपर्क में आने की स्थिति में मदद करेगा।

उपचारित रोगियों की स्थिति की जांच करने के बाद,प्लाज्मा की प्रोक्योरमेंट की जा सकती है, जिसका उपयोग बाद में गंभीर रोगियों के लिए किया जा सकता है। यह परीक्षण अब यशोदा के लैब में शुरू किया गया है और डॉक्टर के पर्चे के आधार पर किया जा सकता है। इसका मूल्य 1200 रू निर्धारित की गई है।
 इस SARS CoV 2 IgG serosurvey जांच के फायदे।
यह जांच मुख्य रूप से उन मरीजो के लिए विशेषतः लाभदायक है जिनकी प्रतिरोधक शक्ति कम हो जैसे टीबी, SARI, COPD, डायलिसिस,कैंसर के मरीज। इसके अलावा यह जांच स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर्स, कन्टेनमेंट जोन के निवासी, सिक्योरिटी गार्ड्स, पुलिसकर्मी, इंडस्ट्रियल लेबर्स, ड्राइवर्स, दुकानदार क्व लिए भी काफी लाभप्रद है ICMR गाइडलाइन्स के सुझाव के आधार पर यह जांच सभी गवर्नमेंट/प्राइवेट हॉस्पिटल के कर्मचारी, आफिस कर्मचारी, पब्लिक सेक्टर यूनिट के कर्मचारी को भी कराना चाइये।
Previous Post Next Post