रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        जब सपने उड़ान लेते हैं, तो कोई भी बाधा उन्हें रोक नहीं पाती है। अगर इरादा अटूट हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। ऐसे ही मजबूत इरादे थे तनिमा गुप्ता के, सपनों को उड़ान भरने के लिए सिर्फ सपने देखना ही काफी नही होता है। उन्हें पूरा करने के लिए भी आत्म विश्वास व मेहनत की जरूरत होती है।

गाज़ियाबाद के इन्दिरपुराम  ऑरेन्ज कंट्री ,काल पत्थर, क्षेत्र में रहने वाली तनिमा गुप्ता ने 10वी की छात्रा ने 99%अंक प्राप्त कर माता पिता के साथ  स्कूल का भी नाम रोशन किया है।10वी में पास हुई छात्रा ने अपने  प्रसिडियाम स्कूल इंदिरापुरम का भी नाम रोशन कर दिया है। तनिमा गुप्ता ने बताया की रोजना 8 घंटे पढ़ाई की वजह से सफलता मिली है। इस दौरान परिवार का भी खूब साथ मिला।

दसवीं कक्षा के परिणाम में 99.%9अंक प्राप्त कर परिवार व जिले का का नाम रोशन किया है। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली तनिमा गुप्ता का कहना है कि उनका सपना डॉक्टर  बनकर देश की सेवा करने का है। 
जो लोग गरीब है उनका फ्री में इलाज करना है उन्होंने अभी से इसकी तैयारी शुरू भी कर दी है। 

तनिमा गुप्ता के इतने अच्छे अंक आने पर परिवार के लोग बेहद खुश हैं। सोसायटी के लोगों ने भी तनिमा गुप्ता के घर पहुंच कर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

वही तनिमा की माता अंशू गुप्ता ने बताया कि तनिमा शुरू से ही पढ़ाई में तेज थी खिलौने की जगह हमेशा पेन पेंसिल की डिमांड करती थी पूरे परिवार में में ये पढ़ाई में बहुत होशियार है। छात्रा तनिमा गुप्ता आगे चलकर डॉक्टर बनकर देश की सेवा करनी चाहती है फिलहाल परिवार में खुशी की लहर है और मिठाई का दौरा चल रहा है हम भी तनिमा गुप्ता की उज्वल भावशिवे का कामना करती है

तनिमा गुप्ता ने प्रसिडियाम स्कूल में अपनी कड़ी मेहनत से अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।
उन्होंने 99 अंक प्राप्त कर माता-पिता व परिवार  के साथ साथ अपने जिले और स्कूल कस नाम रोशन किया है।
Previous Post Next Post