कपड़ा व्यापार संघ का किसी भी व्यापार मंडल से कोई लेना देना नहीं


रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        व्यापारी नेता राजू छाबड़ा ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हूं और गाजियाबाद कपड़ा व्यापार संघ के नाम से एक संस्था है, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष हूं। अनिल सांवरिया उसके अध्यक्ष हैं और  इस संघ में  हर व्यापार मंडल के पदाधिकारी है। गाजियाबाद कपड़ा व्यापार संघ का किसी भी व्यापार मंडल से कोई लेना देना नहीं है। क्योंकि स्टाफ को लेकर हमेशा व्यापारियों में मतभेद हो जाते थे, जैसे कि आप सबको पता है कि स्टाफ सीजन के समय में कुछ पैसों के खातिर दूसरे दुकानदार के यहां सीजन में चला जाता था। हम सब ने कपड़ा व्यापारी और होजरी व्यापारियों को एक साथ लेकर यह संगठन बनाया।  इसमें कुछ नियम कायदे बनाएं की जो भी स्टाफ अगर किसी दुकान से काम छोड़ कर दूसरी दुकान पर जाता है तो उसे अपने पहले मालिक से एक एनओसी लेनी पड़ेगी। मालिक द्वारा उस एनओसी में सैलरी और किस वजह से वह काम छोड़ रहा है यह मेंशन करना पड़ेगा। इसलिए यह संगठन बनाया गया थाद्ध हम व्यापारी भाइयों में कोई आपसी मतभेद नहीं है लेकिन मैं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में ही कार्य करते रहेंग।
Previous Post Next Post