रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
      वैश्विक महामारी कोरोना के साये और सरकारी गाइडलाइन के साथ पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के बीच आज ईदुलजुहा (बकरीद) का त्योहार देशभर में घरों में ही उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। मुस्लिम धर्मगुरुओं और मौलवियों के साथ शहर काजी की अपील के बाद मुस्लिम समाज के परिवार घरों पर ही ईद के मौके पर चाश्त की नमाज अदा कर चुके हैं। ईद की विशेष सार्वजनिक नमाज ईदगाह सहित दरगाह स्थित मस्जिदों में नही पढ़ी जा रही है।
 

उत्तर प्रदेश में शनिवार को वीकली लॉकडाउन घोषित है। इस बीच गाजियाबाद समेत राज्यभर में लोगों ने घरों पर ही नमाज अदा की। घरों में नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने कहा, इन दिनों कोविड-19 का दौर चल रहा है। जिसके चलते सभी त्यौहार फॉर्मेलिटी बतौर मनाए जा रहे हैं। आज शनिवार के दिन पूरे प्रदेश में वीकली लॉक डाउन है और आज ही मुस्लिम धर्म के मुताबिक ईद का त्यौहार भी मनाया जा रहा है। लेकिन ईद की नमाज मस्जिद या ईदगाह में ना पढ़कर घरों के अंदर ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की गई है। 
Previous Post Next Post